Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

गर्मी की छुट्टियों के उपरांत विद्यालयों में पुनः लौटी रौनक, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बच्चों का किया स्वागत व साथ में किया भोजन ग्रहण................NN81



परिषदीय विद्यालयों में नई ऊर्जा के साथ शुरू हुई पढ़ाई, अधिकारियों ने एमडीएम की गुणवत्ता एवं अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा एवं बच्चों का बढ़ाया उत्साह


ग्रीष्मावकाश के उपरांत जनपद के समस्त परिषदीय एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय आज एक बार फिर से संचालित हुए। इस अवसर पर जिलाधिकारी  ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक  प्राची सिंह ने शिक्षा क्षेत्र अकबरपुर के प्राथमिक विद्यालय बर्धा भिउरा का भ्रमण कर विद्यालय परिसर, शौचालयों की स्वच्छता, रसोईघर, पेयजल व्यवस्था तथा मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता का अवलोकन किया।

        विद्यालय पहुंचने पर दोनों अधिकारियों ने बच्चों को रोली-टीका लगाकर उनका आत्मीय स्वागत किया तथा उनके साथ निर्धारित मेनू के अनुसार तैयार रोटी एवं दाल का भोजन ग्रहण किया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बच्चों से संवाद स्थापित कर उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने अध्यापकों को विद्यालय में निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

         अवगत कराना है कि गर्मी की छुट्टी के उपरांत विगत 16 जून को स्कूल खुले थे, अधिक गर्मी को देखते हुए शासन ने विद्यालयों में बच्चों के लिए 24 जून 2026 तक अवकाश घोषित कर दिया था जिसके उपरांत आज सभी विद्यालय पुनः खुले।

          इस अवसर पर ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी अकबरपुर श्रीमती प्रतीक्षा सिंह सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।


      इसी के साथ ही जिलाधिकारी के निर्देश दिए समस्त उपजिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों के साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डीसी एनआरएलएम, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी आदि सहित विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों का स्वागत किया गया तथा एमडीएम की गुणवत्ता के साथ ही विद्यालय में साफ़–सफाई, पेयजल, शौचालय की साफ सफाई आदि का अवलोकन किया गया।

राजेंद्र प्रताप सिंह

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes