Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

नो एंट्री की अवहेलना से टूटा विद्युत पोल, AVVNL टीम ने समय पर सुधारकर बहाल की बिजली आपूर्ति......................NN81

शहर के आरसी व्यास कॉलोनी के 4 नंबर सेक्टर में नो एंट्री नियम की अवहेलना के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। क्षेत्र में भारी वाहन के प्रवेश के चलते विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होकर टूट गया, जिससे कम्युनिटी हॉल फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी और आसपास के क्षेत्र में अंधेरा छा गया था, 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत सूचना दी, जिस पर सिक्योर टीम और AVVNL (अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड) के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। टीम ने तत्परता दिखाते हुए टूटे हुए पोल को ठीक करवाया और आवश्यक मरम्मत कार्य कर बिजली आपूर्ति को सुचारु कर दिया। स्थानीय निवासियों ने समय रहते समस्या का समाधान करने पर विभाग की सराहना की, वहीं नो एंट्री नियमों की अनदेखी करने वाले भारी वाहनों पर कार्रवाई की मांग भी उठाई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। निगम द्वारा यह जानकारी रात 9 बजे दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes