Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

एक पेड़ लोकतंत्र के नाम अभियान के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया पौधारोपण*..............NN81



*ग्रामीणों को दिलाई मतदान की शपथ, पर्यावरण संरक्षण और लोकतांत्रिक सहभागिता का दिया संदेश*


, 05 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान के निर्देशानुसार जिले भर में एक पेड़ लोकतंत्र के नाम अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के अंतर्गत विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत गंगावास में आयोजित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 के जिला स्तरीय समापन समारोह के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव ने एक पेड़ लोकतंत्र के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ लोकतंत्र और हरित पर्यावरण के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जिस प्रकार प्रत्येक मतदाता की सहभागिता आवश्यक है, उसी प्रकार पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक नागरिक का योगदान महत्वपूर्ण है। पौधारोपण और मतदान, दोनों ही समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर जिला स्वीप प्रभारी एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हीराराम कलबी ने उपस्थित ग्रामीणों को मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी नागरिकों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण कर्तव्य है। कलबी ने ग्रामीणों से आगामी चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने तथा अपने परिवार, पड़ोस एवं समाज के अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए जागरूक मतदाता सबसे बड़ी शक्ति होते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने के लिए मतदान के प्रति जागरूक रहने का संकल्प भी दोहराया।

-0-

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes