अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के विशेष अवसर पर आज पूरे देश के साथ-साथ ललितपुर में भी योग का रंग देखने को मिला। नगर पालिका परिषद, ललितपुर के परिसर में आज एक भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस विशेष कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद ललितपुर की अध्यक्ष, श्रीमती सोनाली जैन 'अभिलाषा' ने की। उनकी गरिमामयी उपस्थिति में परिषद के प्रांगण में हर कोई योग के रंग में रंगा नजर आया। इस मौके पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) श्री दिनेश कुमार विश्वकर्मा भी मौजूद रहे। उनके साथ पालिका के तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों ने बेहद उत्साह और उमंग के साथ इस सामूहिक योगाभ्यास में सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना और लोगों को निरोगी काया के प्रति जागरूक करना था। पालिका परिवार ने योगासनों के माध्यम से पूरे जिले को स्वस्थ जीवन और मानसिक शांति का एक बेहद खूबसूरत संदेश दिया। नगर पालिका परिषद की इस बेहतरीन पहल ने यह साबित कर दिया कि व्यस्त दिनचर्या के बीच भी सेहत के लिए समय निकालना कितना जरूरी है।
संवाददाता आलोक खरे
