Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

​ग्राम पंचायत कनकपुर में ‘जल संचयन एवं भूजल संवर्धन’ जन चौपाल का आयोजन............NN81

 

सीईओ रणवीर साय ने '5 प्रतिशत मॉडल रिचार्ज स्ट्रक्चर टैंक' पर दी विस्तृत ट्रेनिंग

​सभी ग्राम पंचायतों में 2 दिनों के भीतर 'जल दूत एंट्री' पूर्ण करने के निर्देश ।


जल संरक्षण और गिरते भूजल स्तर को सुधारने के उद्देश्य से आज दिनांक 31 मई 2026 को ग्राम पंचायत कनकपुर में एक विशेष जन चौपाल एवं शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में आदरणीय जनपद पंचायत सीईओ (रामचंद्रपुर) श्री रणवीर साय उपस्थित रहे।

​शिविर के दौरान जनपद सीईओ श्री रणवीर साय द्वारा ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों को "जल संचयन एवं भूजल संवर्धन अभियान" के तहत ‘5 प्रतिशत मॉडल रिचार्ज स्ट्रक्चर टैंक’ के बारे में विस्तार से तकनीकी जानकारी और ट्रेनिंग दी गई। उन्होंने बताया कि इस मॉडल के माध्यम से वर्षा जल का अधिकतम संचयन कर भूजल स्तर को कैसे बढ़ाया जा सकता है, जो आने वाले समय में जल संकट से निपटने के लिए बेहद कारगर साबित होगा।

​जल दूत एंट्री के लिए मिला 2 दिनों का समय।

​समीक्षा बैठक के दौरान जनपद सीईओ ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि सभी ग्राम पंचायतों में 'जल दूत एंट्री' का कार्य आगामी 2 दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाए।

इस महत्वपूर्ण जन चौपाल शिविर में क्षेत्र के सभी तकनीकी सहायक, समस्त ग्राम पंचायतों के सचिव, सरपंचगण और ग्राम रोजगार सहायक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी को इस अभियान को सफल बनाने और समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के लिए कहा गया।

ललन कुमार गुप्ता 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes