Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

नव नियुक्त विकासखंड स्रोत समन्वयक का छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई पाटन ने सौजन्य भेंट कर किया स्वागत*.............NN81



। नवनियुक्त विकासखंड स्रोत समन्वयक (बीआरसी) गुणेश्वर प्रसाद वर्मा से छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन की ब्लॉक इकाई पाटन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सौजन्य भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर फेडरेशन प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाएं भेंट करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।


भेंटवार्ता के दौरान शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने तथा शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों पर सकारात्मक चर्चा हुई। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि नवपदस्थ विकासखंड स्रोत समन्वयक के नेतृत्व में विकासखंड के शैक्षणिक कार्यों को नई दिशा मिलेगी तथा शिक्षकों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।


नवनियुक्त विकासखंड स्रोत समन्वयक ने फेडरेशन के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा शिक्षकों के सहयोग से विकासखंड में बेहतर शैक्षणिक वातावरण निर्मित करने के लिए सभी के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा।


इस अवसर पर फेडरेशन के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष चेतन सिंह परिहार सहित पदाधिकारीगण, विनोद देवांगन,राजकुमार बघेल, टेकेश्वर प्रसाद यदु,सुनील बघेल, कमल देवांगन,वीरेंद्र कुमार साहू,विजय बंछोर,कन्हैया साहू,संतोष चंद्राकर,नरेंद्र सिन्हा,नंदकिशोर आडील,दुष्यंत चंद्राकर, कामता धनकर, प्रीतम चंद्राकर,गोपेन्द्र धुरंधर,गौकरण देवांगन,विनोद कुमार पाटिल सहित

 बड़ी संख्या में प्रधान पाठक एवं शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes