Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

खितवांस में अवैध मिट्टी खनन पर खनन विभाग का छापा, जेसीबी और डंपर जब्त..........NN81


 


टीम को देखते ही भागे खननकर्ता, पुलिस चौकी की सुपुर्दगी में सौंपे गए वाहन

 महरौनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खितवांस में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन और मिट्टी से भरे डंपर को जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान खनन में संलिप्त लोग टीम को देखकर मौके से फरार हो गए। जिला खनन अधिकारी अमितोष वर्मा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खितवांस गांव में दिनदहाड़े अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही खनन विभाग की टीम ने मौके पर छापामार कार्रवाई की। छापे के दौरान टीम ने एक खेत में जेसीबी मशीन द्वारा मिट्टी की खुदाई होते हुए पाई। मौके से अवैध खनन में प्रयुक्त एक जेसीबी मशीन और मिट्टी से भरा एक डंपर बरामद किया गया। हालांकि विभागीय टीम को देखकर खनन में शामिल लोग मौके से भाग निकले। खनन विभाग की जांच में मौके पर बड़े पैमाने पर खुदाई के निशान मिले, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। कार्रवाई के बाद जब्त किए गए दोनों वाहनों को खितवांस पुलिस चौकी की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया तथा उन्हें सीज कर दिया गया है। जिला खनन अधिकारी अमितोष वर्मा ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में लगातार निगरानी रखकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। खनन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में भी अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

संवाददाता-आलोक खरे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes