Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

गैस सिलिंडर महंगा, जनता को हो रही परेशानी--लोचन यादव ............NN81


घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण ) के सचिव लोचन यादव  ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई की आग अब हर घर और हर रसोई तक पहुंच चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।


लोचन यादव  ने कहा कि पिछले तीन महीनों में दूसरी बार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। रसोई गैस, खाद्य तेल, दाल, सब्जियां और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि से मध्यम वर्ग, मजदूर, किसान और निम्न आय वर्ग के है। उन्होंने कहा कि गैस की बढ़ती कीमतों का असर केवल रसोई तक सीमित नहीं है, बल्कि परिवहन लागत बढ़ने से रोजमर्रा की वस्तुएं भी महंगी हो रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्न दावों पर भी सवाल उठाए, जिनमें 41 देशों से ईंधन आपूर्ति के विविधीकरण की बात कही गई थी।  यदि सरकार की नीतियां सफल हैं तो आम लोगों को इसका लाभ क्यों नहीं मिल रहा। उज्ज्वला योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि करोड़ों गरीब परिवार महंगी गैस के कारण सिलिंडर रिफिल नहीं करा पा रहे हैं और फिर से पारंपरिक ईंधनों की ओर लौटने को मजबूर हैं। उन्होंने भाजपा से चुनाव पूर्व किए गए 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के वादे पर भी विफल रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes