Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

संभावित बाढ़ से निपटने हेतु सभी विभाग समयबद्ध ढंग से तैयारियां पूर्ण करें : अपर जिलाधिकारी*..........NN81



*जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देशन में बाढ़ तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश*


  जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल के निर्देशन में संभावित बाढ़ की स्थिति के दृष्टिगत जनपद में की जा रही तैयारियों की समीक्षा हेतु सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग करते हुए बाढ़ से बचाव एवं राहत संबंधी तैयारियों की जानकारी प्रस्तुत की।


अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी विभाग संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए अपनी तैयारियां समय रहते पूर्ण कर लें तथा आवश्यक संसाधनों एवं उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने समस्त बाढ़ चौकियों का भौतिक सत्यापन कर वहां आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा सभी तटबंधों का निरीक्षण कर उनकी स्थिति का परीक्षण कराने के निर्देश दिए। जहां आवश्यकता हो, वहां मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किए जाएं।


उन्होंने कहा कि बाढ़ चौकियों एवं राहत शिविरों के संचालन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी पूर्व निर्धारित कर ली जाए, ताकि आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य प्रभावी ढंग से संचालित किए जा सकें।


बैठक में पशुपालन विभाग को निर्देशित किया गया कि पशुओं के लिए भूसा एवं चारा उपलब्ध कराने संबंधी निविदा प्रक्रिया समय से पूर्ण कर ली जाए तथा बाढ़ संभावित क्षेत्रों में पशुओं के टीकाकरण अभियान को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए।


नगर निकायों को निर्देश दिए गए कि नगर क्षेत्रों की नालियों की विशेष सफाई कर जल निकासी व्यवस्था को सुचारु रखा जाए। वहीं जल निगम (नगरीय) एवं मौदहा बांध खंड के अधिकारियों को संभावित जलभराव की स्थिति से निपटने हेतु पर्याप्त संख्या में पम्पिंग सेट एवं अन्य आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता तथा उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए बाढ़ से बचाव, राहत एवं पुनर्वास संबंधी तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।


बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


रिपोर्ट - दिलीप राजपूत हमीरपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes