Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ग्राम शेरपुर में पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने की जनसुनवाई, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं............NN81



किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शेरपुर (कोटकासिम) में राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एवं पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर जनसुनवाई की तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उनके समक्ष रखा।


जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने गांव की सड़क निर्माण, जोहड़ के जीर्णोद्धार, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित मांगों से पूर्व विधायक को अवगत कराया। रामहेत सिंह यादव ने सभी समस्याओं को प्राथमिकता से संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।


कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनका कर्तव्य है और वे लगातार क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए प्रयासरत हैं।


शेरपुर प्रवास के दौरान पूर्व विधायक ने स्थानीय मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक सम्मान कर स्वागत किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।


पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने ग्रामवासियों द्वारा दिए गए स्नेह, विश्वास एवं सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के सहयोग से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव है। उन्होंने आश्वस्त किया कि ग्राम शेरपुर की जनसमस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।


 *विशेष कथन* 


 *"जनता की समस्याओं का समाधान एवं क्षेत्र का सर्वांगीण विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ग्रामवासियों के विश्वास, स्नेह एवं सहयोग के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।" — पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव* 


इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष यशपाल शर्मा, वीरेंद्र सिंह, पन्नालाल, अजीत कुमार, महेंद्र गुरुजी, हिम्मत सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

संवाददाता देवराज मीणा 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes