बीचपहाड़ी पंचायत के सालपानी गाँव मे संथाल गोगो आजीविका महिला ग्राम संगठन सालपानी के तरफ से विभिन्न खेल कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी जी ने शिरकत किया। शहीद सिदो-कान्हू और फूलो-झानो जैसे महान क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ खेल कूद प्रीतियोगिता का उद्घाटन किया। स्थानीय महिला समूहों को सशक्त बनाने के लिए कई खेलकूद प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया ।वे महिला समूहों द्वारा आयोजित खेल आयोजनों (जैसे दौड़, रस्साकशी, तीरंदाजी आदि) में शामिल होकर महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें हूल दिवस के ऐतिहासिक संघर्ष से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।उपासना मरांडी जी ने खेल मे विजय प्रतिभागी के बीच पुरस्कार का वितरण किया और उनका हौसला अफजाई किया । मौके पर अनेक झामुमो कार्यकर्त्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।
महिला संगठन के स्पोर्ट्स प्रोग्राम में शामिल हुई उपासना मरांडी................NN81
Tags
