Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ग्रामीण सेवा शिविर में 182 से अधिक प्रकरणों का निस्तारण, आमजन को मिली राहत...................NN81



राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत हुलमाना कलां में मंगलवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर का निरीक्षण उपखंड अधिकारी सृष्टि जैन एवं तहसीलदार विवेक कटारिया ने किया।

शिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, ऊर्जा तथा चिकित्सा विभाग से जुड़े मामलों का समाधान किया गया। प्रगति रिपोर्ट के अनुसार 31 नामांतरण, 21 खाता दुरुस्ती, 2 खाता विभाजन, 31 फार्मर रजिस्ट्री, 2 सीमाज्ञान, 67 मंगला पशु बीमा वितरण, 24 एनएफएसए आवेदन निस्तारण, 1 आवासीय पट्टा वितरण, 2 मीटर सुधार तथा 1 आयुष्मान कार्ड से संबंधित कार्य मौके पर संपादित किए गए।

अधिकारियों ने संबंधित विभागों के कर्मचारियों को आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने शिविर में विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभ उठाया। शिविर के माध्यम से लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से राहत मिली।

संवाददाता  देवराज मीणा, 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes