Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सोरमार 11 टिम बनी श्री श्री 108 मां काली क्रिकेट टूर्नामेंट की चैंपियन, नामापुर खेड़ी 11 टिम को 89 रनों से किया पराजित।.............NN81



 


मैच जीत कर विजेता ट्रॉफी पर सोरमार 11 टिम ने किया कब्जा।


मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड के सोरमार गांव में नवयुवक संघ द्वारा आयोजित श्री श्री 108 मां काली क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। फाइनल मैच में सोरमार 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नामापुर खेड़ी 11 को 89 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।

मैच में सोरमार 11 के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। टीम के कप्तान रामकृष्ण मिश्र के नेतृत्व में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता टीम को आयोजन समिति की ओर से 5100 रुपये नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं उपविजेता नामापुर खेड़ी 11 को 3100 रुपये नकद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

सोरमार 11 के खिलाड़ी रिजवान, प्रशांत, करण और राजा ने भी अपने शानदार खेल से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मैच के दौरान हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए मोहन ने 51 रनों की शानदार पारी खेलने के साथ 5 विकेट भी हासिल किए। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।

फाइनल मुकाबले के अवसर पर मानवाधिकार जनकल्याण सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया। मैदान में मौजूद हजारों दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खिलाड़ियों और अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर अमित लाल, अशोक मंडल, संतोष ठाकुर, सुशील झा, उज्जवल ठाकुर, पीयूष राज इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर हीरालाल राय, आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय मंडल, विकास, स्कोरर चमन जी, राजकुमार, अंपायर गोविंद झा, राजेश तथा कमेंटेटर अविनाश, सुनील, निशांत, अरमान और सोनू सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

स्थानीय लोगों ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं की प्रतिभा को मंच मिलता है और क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है।

चुन्नू कुमार सिंह 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes