Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ऑपरेशन मुस्कान के तहत सीहोर पुलिस को बड़ी सफलता, हरियाणा से बरामद की गई नाबालिग, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल.......NN81




 

सीहोर थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्रवाई करते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को हरियाणा के गुड़गांव से सकुशल दस्तयाब कर लिया है। साथ ही मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार 3 अप्रैल 2026 को ग्राम चिताहरी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 16 वर्षीय 10 माह की पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट थाना सीहोर में दर्ज कराई थी। मामले में अपराध क्रमांक 39/2026 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा डॉ. आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जनी जुली तोमर एवं उनकी टीम ने लगातार प्रयास करते हुए 2 जून 2026 को नाबालिग को गुड़गांव (हरियाणा) से बरामद कर लिया।

पीड़िता के कथनों के आधार पर पुलिस ने प्रकरण में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी की तथा आरोपी पवन बाथम (28 वर्ष), निवासी ग्राम चिताहरी, थाना सीहोर, जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर न्यायालय करैरा में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी जनी जुली तोमर, सर्जन नारायण बंजारा, प्रधान आरक्षक बेताल सिंह गुर्जर, आरक्षक देवेंद्र परिहार, हुकुम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अवदेश रावत, साहिल खान, राजकुमार, विनोद कुमार तथा साइबर सेल के विकास और आलोक व्यास की सराहनीय भूमिका रही।

जितेन्द्र शाक्य की रिपोर्ट 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes