Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना से युवाओं को मिलेंगे नए अवसर............NN81



=  रोजगार सृजन और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत शुक्रवार को नगर निगम टाउन हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नई दिल्ली से किया गया, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के लाभार्थियों और नियोक्ताओं को 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी की। इस पहल से लगभग 15 लाख रोजगारों को सहायता मिली है।

कार्यक्रम में सांसद दामोदर अग्रवाल मुख्य अतिथि एवं विधायक अशोक कुमार कोठारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू, एडीएम सिटी प्रतिभा सहित ईपीएफओ अधिकारियों, उद्योग एवं व्यापार संगठनों के प्रतिनिधियों, नियोक्ताओं और कर्मचारियों ने भाग लिया।

सांसद दामोदर अग्रवाल ने बताया कि योजना के तहत पहली बार नौकरी पाने वाले पात्र कर्मचारियों को 15 हजार रुपये तक का प्रोत्साहन तथा अतिरिक्त रोजगार उपलब्ध कराने वाले नियोक्ताओं को प्रति अतिरिक्त कर्मचारी 3 हजार रुपये प्रतिमाह तक की सहायता दी जाती है। उन्होंने कहा कि विनिर्माण क्षेत्र के नियोक्ताओं को चार वर्ष तथा अन्य क्षेत्रों के नियोक्ताओं को दो वर्ष तक प्रोत्साहन का लाभ मिलेगा।

विधायक अशोक कोठारी ने कहा कि यह योजना युवाओं को सम्मानजनक एवं स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में दूरदर्शी पहल है, जिससे देश की आर्थिक प्रगति को नई गति मिलेगी। जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू ने युवाओं और नियोक्ताओं से योजना का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रशासन रोजगार और कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है।

क्षेत्रीय आयुक्त प्रथम एवं नोडल अधिकारी राकेश नायक ने बताया कि इस योजना के तहत राजस्थान में कर्मचारियों को लगभग 13 करोड़ रुपये तथा संस्थानों को 47 करोड़ रुपये का लाभ वितरित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण भी देखा गया तथा उपस्थित प्रतिभागियों को योजना के प्रावधानों और रोजगार संबंधी अवसरों की जानकारी दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes