Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ग्रामीण सेवा शिविर बना उम्मीद की नई किरण, रूकमण देवी का पक्के घर का सपना हुआ साकार.........NN81



 आमली ग्राम पंचायत में शुक्रवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर एक जरूरतमंद परिवार के लिए वरदान साबित हुआ। वर्षों तक कच्चे मकान में कठिन परिस्थितियों के बीच जीवन यापन करने वाली रामरतननगर निवासी रूकमण देवी जाट को अब पक्का आवास मिल गया है, जिससे उनके परिवार के चेहरे पर खुशियां लौट आई हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देशों की पालना में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 में सहाड़ा विधायक लादूलाल पितलिया के मुख्य आतिथ्य एवं उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। शिविर के दौरान रूकमण देवी की कहानी चर्चा का विषय बनी।

रूकमण देवी ने बताया कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता था और जहरीले जीव-जंतुओं का डर बना रहता था। ऐसे में परिवार का जीवन हमेशा असुरक्षा के साये में गुजरता था। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत आवास अब बनकर तैयार हो चुका है, जिससे परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास मिल गया है।

शिविर में विधायक लादूलाल पितलिया ने रूकमण देवी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। लाभार्थी परिवार ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और ग्रामीण सेवा शिविरों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

शिविर में विभिन्न विभागों ने भी जनहित से जुड़े कार्य किए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन संस्कार एवं जन्मदिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजस्व विभाग ने 18 खातों का शुद्धिकरण तथा 25 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की। पशुपालन विभाग ने 120 पशुओं का टीकाकरण किया, जबकि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 256 महिलाओं को लाभान्वित किया गया। आयुर्वेद विभाग ने 115 रोगियों को औषधियां वितरित कीं।

इस दौरान विधायक पितलिया ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने शिविर को जनसमस्याओं के समाधान की प्रभावी पहल बताते हुए इसकी सराहना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes