कलेक्टर श्री बालमुकुंद असावा के निर्देश पर परिसर, ओपीडी, वार्ड, लैब की गहन सफाई, स्वास्थ्यकर्मी व स्वयंसेवी संस्थाएं जुटीं
बारां, 7 जून। जिला कलेक्टर श्री बालमुकुंद असावा के निर्देशानुसार आज रविवार को जिले भर के अस्पतालों में मेगा सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। शहीद राजमल मीणा जिला अस्पताल बारां के साथ-साथ जिले के उप जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र CHC एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र PHC में कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
अभियान के तहत अस्पताल परिसर, ओपीडी, वार्ड, लैब तथा आसपास के क्षेत्रों की गहन सफाई एवं सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। सफाई कर्मियों के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी जुटे हुए हैं।
जिला कलेक्टर ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य मरीजों एवं उनके परिजनों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं संक्रमण-मुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं, इसे आदत बनाना होगा।
उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि वे "स्वच्छ बारां, स्वस्थ बारां" के संकल्प में सहभागी बनें और अपने घर, मोहल्ले तथा कार्यस्थल की स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।
हेमंत यादव
