Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बागोर पुलिस का बड़ा खुलासा: शादी से पहले हुई हत्या के मामले में दो गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध...............NN81



भीलवाड़ा जिले के बागोर थाना क्षेत्र की लक्ष्मणगढ़ कॉलोनी में विवाह समारोह के दौरान हुई एक व्यक्ति की निर्मम हत्या के मामले में बागोर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया गया है।


पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा सागर राणा (आईपीएस) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहाड़ा बुद्धराज (आरपीएस) तथा वृत्ताधिकारी मांडल राहुल जोशी (आरपीएस) के सुपरविजन में विशेष टीम गठित कर मामले की जांच की गई।


पुलिस के अनुसार, लक्ष्मणगढ़ कॉलोनी निवासी विनोद कंजर की पुत्री का विवाह 8 जून 2026 को होना था। विवाह की तैयारियों के बीच 3 जून की रात घर के बाहर संगीत कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान विनोद कंजर घर के बाहर बैठे हुए थे। आरोप है कि किशन कंजर, सनूड़ी कंजर एवं एक अन्य बालक हथियारों से लैस होकर वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद कर दिया। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और विनोद कंजर पर कुल्हाड़ी एवं धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। गंभीर चोटों के कारण उनकी मृत्यु हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही बागोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम की सहायता से घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए तथा मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम का गठन किया गया।


जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी किशन कंजर मृतक विनोद कंजर का भतीजा है और दोनों के बीच लंबे समय से आपसी रंजिश चल रही थी। संगीत कार्यक्रम के दौरान घर के बाहर नाचने को लेकर विवाद हुआ, जो मारपीट में बदल गया और घटना ने हत्या का रूप ले लिया।


पुलिस ने मामले में किशन कंजर (27 वर्ष) एवं उसकी पत्नी सनूड़ी कंजर (25 वर्ष) निवासी लक्ष्मणगढ़ कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक विधि से संघर्षरत बालक को भी निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा मामले में आगे का अनुसंधान चल रहा है।


बागोर पुलिस की इस कार्रवाई में थानाधिकारी भंवरलाल, उप निरीक्षक गणपत सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes