पैराडाइज हायर सेकेण्डरी सी.बी.एस.ई. स्कूल में नई शिक्षा नीति NEP-2020 के अनुसार अंग्रेजी एवं अन्य विषय के साथ-साथ कम्प्यूटर एवं जी. के. के लेशन प्लान कैसे बनाये जिससे छात्र-छात्राओं में ज्यादा से ज्यादा आउट कम लर्निंग हो, शिक्षकों को विभिन्न प्रकार के सहायक सामग्री बनाने हेतु एवं डिजिटल क्लास के द्वारा पाठ्य सामग्री को समझाने हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
यह प्रशिक्षण दिल्ली के बाल मानोवैज्ञानिक, कला समेकित शिक्षा, समीक्षात्मक सोच, के प्रशिक्षक एवं शिक्षाविद् सुश्री शिखा चौधरी द्वारा प्रदान किया गया साथ ही ई. बुक निर्माण एवं विकास का प्रशिक्षण प्रदान किया गया, प्रश्नों का निर्माण प्रश्न पत्रों का प्रारूप, प्रकार आदि का भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया, इस प्रशिक्षण में विषय को सरल एवं सुगम बनाने के दक्षता निर्माण का ज्ञान, विषय शिक्षण की दक्षता के विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार से डिजिटल बोर्ड के माध्यम से अध्ययन कराने की कौशलता का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
पैराडाइज स्कूल में प्रत्येक क्लास में इंटरैक्टिव डिजिटल पेनल बोर्ड द्वारा शिक्षण सुविधा प्रदान की जा रही है और प्रत्येक शिक्षकों को इस डिजिटल पेनल बोर्ड एवं ई.बुक. और इंटरनेट से जुड़कर विषय को विस्तार पूर्वक अध्ययन कराने का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। कांकेर जिला में पैराडाइज हायर सेकेण्डरी स्कूल उच्च शिक्षण गुणवत्ता एवं आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के लिये भी जाना जाता हैं।
इस विशेष "डिजिटल शिक्षण" प्रशिक्षण कार्यक्रम को सपन्न कराने मे प्राचार्य रश्मि रजक का मार्गदर्शन रहा एवं कोऑर्डिनेटर ऐश्वर्या साहू, वरिष्ठ शिक्षक प्रीति झा, रूबी खान, पवित्र बराई, शिक्षक दीपांजली गोगोई, वर्षा रामानी, एस. मर्सी, तीरथ साहू, संगीता भारती, सरिता मिश्रा, रिया सोनी, रचना शर्मा, टाकेश्वर साहू, सुकदेव सरकार, लक्ष्मीनारायण नामदेव, पेंकटेश पटेल, रामेश्वरी साहू, शांतिलीना नेताम, सलमा खान, तारा चंदेल, प्रीति सोरी, पूजा खरे, नंदनी साहू, नेहा राठौर, लीना जैन, दीक्षा राठौर, रितु, झरना, मंजू साहू आदि शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया
