कोंडागांव जिले के फरसगांव अनुविभाग से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
उरंदाबेड़ा स्थित CAF कैंप में पदस्थ एक जवान ने ड्यूटी के दौरान अपनी ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कैंप सहित पूरे सुरक्षा महकमे में शोक का माहौल है।
मृतक जवान की पहचान जोगेंद्र नेताम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ड्यूटी के दौरान उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। गोली चलने की आवाज सुनते ही कैंप में हड़कंप मच गया और साथी जवान तत्काल मौके पर पहुंचे। घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही कोंडागांव पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला निजी कारणों से तनाव में आकर आत्महत्या करने का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।
फिलहाल इस घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच जारी है। इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है। आगे की हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ।
प्रोनित दत्ता
