Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सौंपा ज्ञापन, अवकाश देने की मांग...........NN81



 

भैरमगढ़ छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएमएमएस कर्मचारी संघ द्वारा आगामी 13 जून 2026 को आयोजित होने वाले एनएमएमएस कर्मचारी महा सम्मेलन में कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैरमगढ़ के खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. रमेश तिग्गा को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में सम्मेलन में शामिल होने वाले कर्मचारियों को आवश्यक अवकाश प्रदान करने की मांग की गई है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार गिरी के हस्ताक्षर से जारी ज्ञापन में बताया गया है कि एनएमएमएस कर्मचारी महा सम्मेलन का उद्देश्य कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा, स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने तथा कर्मचारियों के हितों से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श करना है। सम्मेलन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में एनएमएमएस कर्मचारियों के शामिल होने की संभावना है।

ज्ञापन में कहा गया है कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और जनसेवा को मजबूत बनाने में एनएमएमएस कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। ऐसे में कर्मचारियों को सम्मेलन में भाग लेने का अवसर मिलना चाहिए, ताकि वे अपने अनुभव साझा कर सकें और स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए सुझाव दे सकें।

संघ ने बीएमओ डॉ. रमेश तिग्गा से अनुरोध किया है कि सम्मेलन में शामिल होने वाले कर्मचारियों को आवश्यक अवकाश स्वीकृत किया जाए, जिससे वे कार्यक्रम में भाग लेकर विभागीय एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकें।

संवाददाता विकास सिंह


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes