Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

साहिबगंज: मंडरो प्रखंड सभागार में BLO को मतदाता सूची पुनरीक्षण का दिया गया प्रशिक्षण, 29 जून से बंटेगा इन्यूमरेशन फॉर्म................NN81


साहिबगंज जिले के मंडरो प्रखंड सभागार में आज मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) सह निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (02 बोरियो ST) द्वारा की गई, जिसमें प्रखंड के सभी बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को प्रशिक्षण दिया गया।

बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने चुनाव आयोग के निर्देशों की जानकारी देते हुए सभी बीएलओ को सख्त निर्देश दिया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े सभी कार्यों को तय समय सीमा के भीतर हर हाल में पूरा करें। कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

**29 जून से शुरू होगा फॉर्म का वितरण**

इस मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) मंडरो सह सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी ने भी सभी बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि आगामी **29 जून से 30 जुलाई** तक सभी बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर इन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण किया जाएगा, ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रह जाए।

अधिकारियों ने बीएलओ को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर त्रुटिहीन मतदाता सूची तैयार करने में अपनी भागीदारी निभाएं।

आकाश कुमार भगत 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes