जिलाधिकारी के निर्देश पर क्षेत्र के कई मिष्ठान भंडारो पर तरह-तरह की कमियों को देखते कार्यवाही का निर्देश दिये जाने पर एक्शन मोड में बीकापुर प्रशासन के अधिकारियों की टीम कार्यवाही में लगी रही है। क्षेत्र की कई नामी संस्थाओं तथा मिष्ठान भंडारों एवं रेस्टोरेंट पर ताबड़तोड़ छापेमारी से हड़कंप सा मच गया था। कुछ दुकानदारों ने तो छापेमारी की जानकारी मिलने पर दुकान बन्द करने में ही भलाई समझे वहीं कई दुकानों पर गंदगी, फायर सुरक्षा का अभाव, सडे गले खाद्य पदार्थों पर बिफरी एसडीएम श्रेया और कड़ी फटकार लगाई है। तथा कई दुकान, रेस्टोरेंट सील करने के लिए आदेशित किया है। बीकापुर में स्थित वैष्णवी मिष्ठान भंडार,,रामायण रेस्टोरेंट, अवध की रसोई समेत कई कोचिंग सेंटर पर एसडीएम श्रेया, क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह, नायब तहसीलदार रामखेलावन,इंस्पेक्टर देवेंद्र पांडे की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर संस्थाओं के संचालकों को जरूरी सुरक्षा संसाधन के साथ ही संचालन करने के दिए निर्देश दिये है। लखनऊ में लगी आग की घटना की पुनरावृत्ति न होने पाएं इसलिए प्रशासन शक्ति के साथ कारवाई के मूड़ में क्षेत्र के प्रमुख दुकानो पर गंदगी आदि की समस्याओं पर फटाफट लगायी। ज्यादा गन्दगी, फायर सुरक्षा का अभाव होने पर एस डी एम द्वारा दुकान को सीज करने का आदेश दिया है।
दुकानों का निरिक्षण करते फोटो
