Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सीधी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : विशेष कॉम्बिंग गश्त में 37 फरार आरोपी गिरफ्तार...............NN81




जिला पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीधी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलेभर में विशेष साप्ताहिक कॉम्बिंग गश्त अभियान संचालित किया। अभियान के दौरान कुल 37 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में 21-22 जून 2026 की दरम्यानी रात जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 11 स्थाई वारंट एवं 26 गिरफ्तारी वारंट तामील किए। इस कार्रवाई में कुल 37 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इसके अतिरिक्त पुलिस ने 32 गुंडा बदमाश एवं 24 निगरानी बदमाशों की सघन जांच एवं चेकिंग की। सभी को कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध से दूर रहने तथा किसी भी प्रकार की शांति भंग करने वाली गतिविधियों में शामिल न होने की कड़ी चेतावनी दी गई।

पुलिस प्रशासन के अनुसार जिले में हत्या, लूट, डकैती, मारपीट, आबकारी सहित अन्य गंभीर अपराधों में संलिप्त फरार आरोपियों के विरुद्ध नियमित रूप से विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया जाता है। इसका उद्देश्य अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।

सीधी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

संवाददाता रामानुज शुक्ला

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes