संदिग्ध परिस्थितियों में 15 वर्षीय किशोरी की छत के कुंडे से झूलता हुआ शव मिला। आनन फानन में परिजन शव को उतार कर चिकित्सालय ले जाना चाहे। परन्तु उसकी मृत्यु हो चुकी थी । जिसकी सूचना पीडित पिता ने पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपनी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया ।
थाना क्षेत्र हैदरगंज की बेला रामबाग निवासी सुरेंद्र चौहान ने थाने पर सूचना दी । कि जब वह सुबह काम करने गया था वापस 12:00 बजे के आसपास जब घर आया। घर का दरवाजा अंदर से बंद था धक्का देने पर नहीं खुला तो पैरों से मार कर तोड़ दिया। अंदर देखा कि दुपट्टे के सहारे घर की छत मे लगी कुंडी के सहारे पुत्री का शव झूल रहा था । तत्काल हंसिया से काटकर जीवित मानकर उतारा। लेकिन तब तक मृत्यु हो चुकी थी। जिसकी सूचना तुरंत थाने में देना पिता ने बताया है।हैदरगंज थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया फांसी लगाकर आत्महत्या की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे दरोगा अरुण कुमार यादव, महिला दरोगा आरूषि पटेल व महिला पुरुष आरक्षी के साथ शव को कब्जे में लेकर मृत्यु का कारण स्पष्ट करने के लिए पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस की फोटो
