Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

विधानसभा 2027 के चुनावी बिगुल की रड़ भेरी बजी................NN81



बीकापुर विधानसभा से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की माथे की लकीरें बढ़ी 

एकत्र जन समूह ने बब्लू सिंह को चुनाव जिताने का हांथ उठा कर लिया संकल्प 

 



बहुजन समाज पार्टी अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन वापस पाने की कोशिश में जुटी। पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू ने दोबारा बसपा ज्वाइन कर सक्रिय राजनीति में वापसी करके बीकापुर विधानसभा से चुनाव के समीकरण को बदल दिया है।सभी प्रत्याशियों के माथे पर चिन्ता की लकीरे बढ़ गई है। बसपा में शामिल होने के बाद बबलू ने पहली बार बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया है। जिसमें लोहिया पुल से बीकापुर तक करीब 50 किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला गया। तथा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल और जितेंद्र सिंह बब्लू का जगह-जगह स्वागत होते रहने के साथ चलने बाला काफिला रोड शो में हजारों कार्यकर्ता और समर्थक शामिल रहे हैं। बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से जितेंद्र सिंह बबलू ने चुनावी दावेदारी मजबूत करने का संकेत दिया। जलालपुर माफी मैदान में आयोजित रैली में हजारों की संख्या में लोगों की मौजूदगी भीषड़ गर्मी में रही है। बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि जनता अब सभी राजनीतिक दलों को पहचान चुकी है।2007 में भी बीकापुर के विधायक जितेन्द्र सिंह बब्लू रहे हैं। और प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि 2027 में भी जितेंद्र सिंह बबलू विधायक रहेंगे इसका दावा किया है।कहा है कि क्षेत्र में चल रही बब्लू सिंह की मेहनत से 2027 में बसपा पुनः मजबूती से वापसी करेगी और मायावती फिर मुख्यमंत्री बनेंगी। विश्वनाथ पाल ने भाजपा सरकार पर पेपर लीक और युवाओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए बसपा को बेहतर विकल्प बताते हुए प्रदेश के लिए सबसे अच्छी सरकार होने का दावा करते हुए सभी जाति और धर्म को मानने वाले लोगों द्वारा पार्टी में विश्वास व्यक्त करना बताया है।

पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू द्वारा अपने 5 साल के कार्यकाल में किए गए कार्यों को जनता के बीच बताते हुए कहा कि जब पूरे प्रदेश में बिजली की कमी रही होगी। तब भी बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में शाम को 6:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक बिजली पूरे विधानसभा में दौड़ती रही है। अपने कार्यकाल में सभी ग्राम सभाओं में अच्छी संख्या में इंडियामार्का हैंडपंप लगवाने का कार्य करना बताते हुए श्री सिंह ने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र के किसी भी कार्यकर्ता को कभी-भी मेरी आवश्यकता महसूस हुई है तो मैं उसे इस समय उसके कार्य के लिए तत्परता से मिला हूं। मेरे विधानसभा के लोगों का कार्य चाहे फोन से करवाया गया हो। लेकिन किसी भी कार्यकर्ता का कोई भी काम मेरे अस्तर से रुकने नहीं पाया है। आने वाले 2027 के चुनाव में आप लोगों का स्नेह प्रेम इसी तरह से मिला तो बीकापुर विधानसभा के विकास की चर्चा पूरे देश में की जाएगी। 

उक्त बहुजन समाज पार्टी के विधान सभा सम्मेलन में एकत्र हुई दशियों हजार भिड़ में आम चर्चा होते सुनी गई की सम्मेलन की सफलता का श्रेय पूर्व विधायक बबलू सिंह के साथ उनके सभी जातियों के सहयोगी जिसमें प्रमुख रूप से भोलाशंकर शुक्ला, शुभम ओझा ,लालमणि निषाद, घर्मेंद्र कुमार, अरुण कुमार भारती मोहम्मद मुस्लिम, नितिन भारती,राम नायक तिवारी, सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सूर्या, अशोक कुमार कोरी, अजीत शुक्ला ,अनिल निषाद , शैलेंद्र ,गुलशन चौरसिया केशव राम निषाद आज लोगों के मेहनत का फल रहा है। कि बीकापुर  विधानसभा का चुनाव सभी दल के प्रत्याशियों को भारी पड़ने लगा है।

सभा को संबोधित करते फोटो

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes