Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

16 जुलाई को धूमधाम से निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न..............NN81




ललितपुर। शहर में परंपरागत रूप से आयोजित होने वाली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के सफल व भव्य आयोजन को लेकर सोमवार को स्थानीय जगदीश मंदिर में जगन्नाथ रथ यात्रा समिति व हुंडैत परिवार की एक बैठक जगन्नाथ रथ यात्रा समिति के अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू  की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 16 जुलाई गुरुवार को निकलने वाली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियों, प्रचार-प्रसार, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने रथ यात्रा को भव्य व सुव्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए और कार्ययोजना तैयार की। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 10 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा, जबकि 15 जुलाई को भजन संध्या आयोजित की जाएगी। सभी धार्मिक कार्यक्रम स्थानीय जगदीश मंदिर में संपन्न होंगे। बैठक में व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन के लिए दीपक चौबे को रथ यात्रा समिति का महामंत्री नियुक्त किया गया। वहीं विलास पटैरिया व पंडित धर्मेन्द्र रावत को रथ यात्रा संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई।

संवाददाता आलोक खरे


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes