Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

36 वर्षों की निष्कलंक सेवा को नमन: डिप्टी रेंजर गोविंद प्रसाद बर्मन को गरिमामय विदाई : NN81

संवाददाता -मोहित यादव सिवनी

36 वर्षों की निष्कलंक सेवा को नमन: डिप्टी रेंजर गोविंद प्रसाद बर्मन को गरिमामय विदाई : NN81 

घंसौर। वन एवं वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में लगभग 36 वर्षों तक उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले कार्यवाहक उपवन क्षेत्रपाल (डिप्टी रेंजर) गोविंद प्रसाद बर्मन के सेवानिवृत्त होने पर केदारपुर रेस्ट हाउस में सम्मान एवं आत्मीयता से भरा विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके लंबे, समर्पित और अनुकरणीय सेवाकाल को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी।समारोह में एसडीओपी गोपाल सिंह, घंसौर रेंजर आशुतोष चंद्रवंशी सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने गोविंद प्रसाद बर्मन का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।गोविंद प्रसाद बर्मन ने 07 मई 1990 को वन विभाग में अपनी सेवाएं प्रारंभ की थीं। 30 जून 2026 को कार्यवाहक उपवन क्षेत्रपाल (डिप्टी रेंजर) के पद से सेवानिवृत्त होते हुए उन्होंने करीब 36 वर्षों तक वन संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा, अवैध कटाई की रोकथाम तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अपने पूरे सेवाकाल में वे ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए जाने जाते रहे।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गोविंद प्रसाद बर्मन ने अपनी निष्ठा, सादगी और समर्पण से विभाग में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। उनका अनुभव, कार्यशैली और मार्गदर्शन आने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि वन संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता नई पीढ़ी के कर्मचारियों को भी समाज और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देती रहेगी।अपने संबोधन में गोविंद प्रसाद बर्मन ने विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वन8 विभाग में बिताए गए वर्षों की यादें उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेंगी। उन्होंने सभी से प्रकृति एवं वन संरक्षण के प्रति इसी समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया।

36 वर्षों की ईमानदार, समर्पित और अनुकरणीय सेवा के लिए गोविंद प्रसाद बर्मन को अखण्ड चक्र परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं एवं सम्मानपूर्ण सेवानिवृत्ति की बधाई।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes