संवाददाता : आकाश कुमार भगत
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 28 से 30 जून तक जिले में चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान:
जिला स्वास्थ्य समिति, साहेबगंज के तत्वावधान में 28 जून से 30 जून 2026 तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान "दो बूंद जिंदगी की" का शुभारंभ आज उधवा प्रखंड के सुदूरवर्ती दियारा क्षेत्र स्थित पश्चिमी पलाशगाछी पंचायत के असराउल टोला में किया गया। अभियान का उद्देश्य जिले के शून्य से पाँच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त दीपक कुमार दूबे एवं माननीय विधायक मो0 ताजुद्दीन उपस्थित रहे। साथ ही पंचायती राज व्यवस्था के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे । अतिथियों ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया तथा अभिभावकों से अपने 5 साल तक के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक दिलाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान अपर समाहर्ता श्री विजय कुमार, सिविल सर्जन डॉ० रामदेव पासवान , अनुमंडल पदाधिकारी श्री सदानंद महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री जयंत कुमार तिवारी, अंचलाधिकारी श्री आशीष कुमार मंडल, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC), स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहिया तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि 28 से 30 जून तक चलने वाले इस अभियान के दौरान अपने 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाकर अभियान को सफल बनाएं। साथ ही उपायुक्त ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी अपील है कि इस अभियान को घर-घर पहुंचाने में सहयोग करें ताकि कोई बच्चा छूट न जाए।

