आज विधानसभा क्षेत्र किशनी नगर में मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर जी की 301वीं जन्म जयंती के अवसर पर भव्य एवं दिव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।
शोभायात्रा के उपरांत सोयम रॉयल पैलेस में जनसभा का आयोजन किया गया, जहां अतिथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम को झंडी दिखाकर रवाना करने वालों में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव सत्येन्द्र पाल जी, किशनी चेयरमैन डैनी यादव जी, मुकुल यादव जी, उमाशंकर यादव जी, रामसेवक पाल जी, अनिल पाल जी, प्रमोद पाल जी, सुभाष पाल रजनीश पाल कुलदीप पाल बृजेश पाल डॉ सुभाष पाल देवेश पाल आशीष पाल जी एवं बृजपाल पाल जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने सहभागिता की। इस अवसर पर मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर जी के आदर्शों एवं समाज सेवा में उनके योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम का संयोजन अमित पाल जी, चेयरमैन, राष्ट्रीय अपराध खुफिया एजेंसी (NCIA) द्वारा किया गया। यह आयोजन एनसीआईए (NCIA) के बैनर तले सफलतापूर्वक संपन्न
संवाददाता - विशाल सैनी मैनपुरी
