Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

श्री मसानिया भैरवनाथ मंदिर में 3 दिन तक दर्शन रहेंगे बंद, साफ-सफाई और रंग-रोहन का कार्य जारी.......NN81



-आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों के चलते लिया गया निर्णय, श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील


आगामी धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर मंदिर परिसर में इन दिनों व्यापक स्तर पर साफ-सफाई एवं रंग-रोहन (पेंटिंग) का कार्य किया जा रहा है। इसी के चलते मंदिर  समिति ने अगले 3 दिनों तक आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया है।


मंदिर के अध्यक्ष रवि कुमार सोलंकी के अनुसार, परिसर को सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के उद्देश्य से यह कार्य कराया जा रहा है, ताकि आगामी आयोजनों को भव्य रूप से संपन्न कराया जा सके। श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस अवधि में मंदिर न आएं और व्यवस्था में सहयोग करें। साथ ही, दर्शन बंद रहने से होने वाली असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया गया है।निर्धारित अवधि के बाद मंदिर पुनः श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes