आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 227 बटा. सी.आर.पी.एफ. ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए एक भव्य हरित अभियान की शुरुआत की। इस वर्ष की वैश्विक थीम को ध्यान में रखते हुए, 227 बटा. द्वारा वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और दैनिक जीवन में सस्टेनेबल (सतत) प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
श्री गोपाल कुमार गुप्ता, कमाण्डेन्ट-227 बटा. द्वारा दीर्घजीवी पेड़ के पौधे को लगाकर अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा, "पर्यावरण की रक्षा किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है, हमारा लक्ष्य सिर्फ आज के दिन पेड़ लगाना नहीं है, बल्कि एक ऐसा ईकोसिस्टम बनाना है जहाँ प्रकृति और प्रगति दोनों एक साथ-साथ चल सकें।"
इस अवसर पर 227 बटालियन के अधिकारियों एवं जवानों ने मिलकर 160 से अधिक पौधे लगाए।
इस अवसर पर डॉ विशाल मलहोत्रा (सी.एम.ओ./एस.जी.), श्री संजीव सिंह (द्वितीय कमान अधिकारी), डॉ अमरनाथ कुमार (सी.एम.ओ./ओ.जी.), श्री शशि कान्त राय (उप कमाण्डेन्ट), श्री कमलेश कुमार साहू (सहायक कमाण्डेन्ट) व अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहें।
जिला ब्यूरो चीफ प्रमोद कुमार नाग।
