Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित ।*............NN81



  जनपद हमीरपुर में पुलिस अधीक्षक के द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में एक सम्मान समारोह का आयोजन कर उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सेवारत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उन मेधावी बच्चों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया, जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में 90 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता अर्जित की है।


पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का आधार है तथा परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के माध्यम से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन, सकारात्मक सोच एवं नैतिक मूल्यों को अपनाकर जीवन में उच्चतम उपलब्धियां प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया एवं उपस्थित अभिभावकों को भी बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की सफलता के पीछे उनके माता-पिता एवं शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी व्यस्त एवं चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के साथ-साथ अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं, जिसका परिणाम आज इन मेधावी विद्यार्थियों की सफलता के रूप में देखने को मिला है।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना तथा अन्य बच्चों को भी बेहतर परिणाम प्राप्त करने हेतु प्रेरित करना रहा।


 रिपोर्ट - दिलीप राजपूत

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes