संवाददाता: रियाज़ दीन
तमिलनाडु के डिंडीगुल में तमिलनाडु मीडिया मक्कल पत्रकार संघ की वर्ष 2026 की आम सभा एवं कार्यकारिणी बैठक का आयोजन राज्य अध्यक्ष पुरुषोत्तमन, राज्य कोषाध्यक्ष थंगापांडियन तथा राज्य सचिव नारायण राजा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव एवं विभिन्न मांगों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके साथ ही संगठन में नए सदस्यों को शामिल किया गया तथा नए पदाधिकारियों का भी चयन किया गया।
इस बैठक में तमिलनाडु के सभी जिलों से संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में नवगठित तमिलनाडु सरकार को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन की ओर से सरकार से अनुरोध किया गया कि बैठक में पारित सभी प्रस्तावों एवं मांगों को शीघ्र लागू किया जाए।

