Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

वन मंत्री केदार कश्यप ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, कोचिंग सुविधा जल्द शुरू कराने का दिलाया भरोसा ..............NNN81



नारायणपुर, 06 मई 2026 //जिले में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, परिवहन एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर एवं पुस्तक भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में मंत्री श्री कश्यप ने मेधावी छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि इन विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करते रहने और जीवन में ऊंचे लक्ष्य तय करने के लिए प्रेरित किया।


कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थी


          कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में विश्वदीपति हाई स्कूल नारायणपुर की भाविका देवांगन (94.33%), शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर की कविता कोर्राम (94%), सिद्धार्थ सिंह राणा (93.50%), अन्वेषा यादव (92.33%), अमित कुमार वड्डे (92%), रोशन दुग्गा (89.67%), कारण कुमार (89.33%), निर्मला (89.33%), हिमांशु समर्थ (89.17%), वर्षा निषाद (88.67%) एवं चंद्रकांता कश्यप (88.50%) शामिल रहे।


कक्षा 12वीं के मेधावी विद्यार्थी


          इसी प्रकार कक्षा 12वीं में मुस्कान पटेल (92.60%), मोक्षिता कश्यप (88.60%), रोशनी पांडे (88.60%), रामसिंह उसेंडी (88.40%), कुमकुम देवांगन (87.40%), सावित्री (87%), मुस्कान कोर्राम (86.60%), राधिका पटेल (86.60%), निखिल रावटे (86.20%) और दर्शिक काटले (85.80%) को सम्मानित किया गया।


कोचिंग क्लास की मांग पर सकारात्मक पहल


           कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने बेहतर तैयारी के लिए जिले में कोचिंग क्लास शुरू करने की मांग रखी। इस पर मंत्री श्री कश्यप ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए शीघ्र ही कोचिंग सुविधा प्रारंभ करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

         इस अवसर पर कलेक्टर नम्रता जैन, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल, शिक्षा मिशन समन्वयक दीनबंधु रावट सहित जनप्रतिनिधि एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

संवाददाता खुमेश यादव 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes