जिले के प्रभारी सचिव श्री भीम सिंह ने आज शासकीय महाविद्यालय धनोरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। प्रभारी सचिव ने भवन निर्माण कार्य का गहन निरीक्षण कर धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित निर्माण एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण कार्य के सख्त निर्देश दिए और समय सीमा को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।
इस अवसर पर दौरान कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल,
जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, केशकाल एसडीएम सुश्री आकांक्षा नायक और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
संवाददाता प्रहलाद कुमार सिन्हा
