Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

क्षतिग्रस्त किसानों के फसलो का तत्काल पंचनामा करें – विधायक विनोद अग्रवाल..........NN81

 


विधायक विनोद अग्रवाल ने कृषि अधिकारियों एवं पदाधिकारियों के साथ नुकसानग्रस्त फसलों का किया निरीक्षण

पिछले दो से तीन दिनों से अचानक बदले मौसम एवं बेमौसम बारिश के कारण रबी सीजन की फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है, जिससे किसान आर्थिक संकट में फंस गए हैं। किसानों ने भारी मेहनत से रबी फसलों की बुवाई की थी, लेकिन अचानक खराब मौसम के कारण फसलों को भारी नुकसान पहुंचा और उनकी मेहनत व लागत व्यर्थ चली गई। किसान चिंतित होने की जानकारी मिलते ही किसानों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले विधायक विनोद अग्रवाल ने तत्काल तुमखेड़ा एवं कारंजा क्षेत्र के नुकसानग्रस्त खेतों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। अनेक किसानों ने बेमौसम बारिश के कारण फसलों को हुए भारी नुकसान की व्यथा व्यक्त की। इस अवसर पर उपविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, जिला कृषि अधिकारी, तहसील कृषि अधिकारी तथा संबधित तलाठी व कृषी सहाय्यक तथा स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित थे।


नुकसानग्रस्त किसानों को शासन से सहायता प्राप्त हो सके, इसके लिए विधायक विनोद अग्रवाल ने कृषि विभाग को तत्काल पंचनामा कर शासन को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। “बेमौसम बारिश के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है और शासन को नुकसानग्रस्त किसानों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करनी चाहिए,” ऐसी मांग भी विधायक विनोद अग्रवाल ने की। 


इस निरीक्षण दौरे के दौरान प्रमुख रूप से विधायक विनोद अग्रवाल, पंचायत समिति सभापति मुनेश रहांगडाले, कृषि एवं पशुसंवर्धन सभापति दिपाताई चंद्रिकापुरे, उपविभागीय अधिकारी चंद्रभान खंडाईत, तहसीलदार समशेर पठान, अपर तहसीलदार श्रीकांत कांबले, जिला कृषि अधिकारी निलेश कानवडे, तहसील कृषि अधिकारी नेहा आढव, मंडल महसूल अधिकारी, तलाठी, ग्रामसेवक, कृषि सहायक, सरपंच एवं ग्राम पंचायत सदस्य आदि उपस्थित थे।

*सऺवाददाता*

मुमताज अली सैय्यद

 गोदिया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes