कृषि विज्ञान केंद्र, साहिबगंज में 20वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र की प्रमुख डॉ. सुप्रिया सिंह द्वारा वर्ष 2025-26 में किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों को प्रस्तुत किया गया तथा वर्ष 2026-27 की कार्य योजना पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में साहिबगंज जिले के कृषि, पशुपालन, भूमि संरक्षण, उद्यान, नाबार्ड, JSLPS, JTDS, RSETI के पदाधिकारी, विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि, प्रगतिशील किसान एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा वर्ष 2026 हेतु साहिबगंज जिले की आकस्मिक योजना (Contingent Plan) पर भी विस्तार से चर्चा की गई। विचार-विमर्श उपरांत योजना को परिष्कृत किया गया, जिससे जिले के कृषकों के समग्र विकास एवं कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ करने में सहायता मिल सके।
आकाश कुमार भगत
