Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भीलवाड़ा से उठी “सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा” की गूंज, देश के एक लाख परिवारों तक पहुंचेगा संदेश............NN81



अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत ने 21 नायकों को दिया “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा रत्न सम्मान”


 = अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत द्वारा स्व. श्री मृणाल राठी स्मृति में “सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा क्विज प्रतियोगिता” का आयोजन शुक्रवार प्रातः 7 बजे राजेन्द्र मार्ग सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल, भीलवाड़ा में किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 11 एवं 12 के करीब 1500 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य युवा पीढ़ी में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता, अनुशासन एवं संस्कारों का संचार करना रहा।

क्विज प्रतियोगिता में सही उत्तर देने वाले 20 विद्यार्थियों को “सड़क सुरक्षा ज्ञानदीप सम्मान” से सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्लब की राष्ट्रीय महासचिव अनिता डॉ. अशोक सोडाणी रहीं।

इस अवसर पर भीलवाड़ा शहर में सड़क सुरक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 चयनित व्यक्तियों को “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा रत्न सम्मान” से अलंकृत किया गया। सम्मानित होने वालों में अनिल जैन (रिटायर्ड अतिरिक्त कमिश्नर, परिवहन विभाग), जनार्दन आचार्य (रिटायर्ड आरटीओ), बद्री नारायण लढा, महावीर प्रसाद राव, हरिशंकर पारीक, नटवरलाल, घेवरचंद दीवान, वरिष्ठ पत्रकार ललित ओझा, ओमप्रकाश व्यास, राजकुमार गोयल, प्रधानाचार्य राजेन्द्र गहलोत, राजेश कुमार शर्मा, रामपाल, शीला राठौड़, इकबाल सिंह सरदार, मोनिका गर्ग, अरुण मुच्छाल, पूर्व पार्षद सुरेश बम्ब, रामचन्द्र मूंदड़ा, मनोज शर्मा एवं हिमेश सालवी शामिल रहे।

राष्ट्रीय महासचिव अनिता डॉ. अशोक सोडाणी ने अपने संबोधन में कहा कि भीलवाड़ा से निकली “सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा” की यह गूंज देश के एक लाख परिवारों तक पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि क्लब ने वर्ष 2026 को “सड़क सुरक्षा अभियान वर्ष” घोषित किया है। इसके तहत देशभर की 133 जिला शाखाओं के माध्यम से स्कूलों एवं कॉलेजों में सड़क सुरक्षा क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन कर एक लाख विद्यार्थियों तथा उनके परिवारों तक “संस्कार के साथ सुरक्षा” का संदेश पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम संयोजक एवं क्लब के जिला शिक्षा सचिव इन्दिरा डॉ. भागचन्द सोमानी ने कहा कि भारत में प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 450 लोगों की मृत्यु होती है, जिनमें 78 प्रतिशत हादसे तेज गति के कारण होते हैं। ऐसे में यह अभियान विद्यार्थियों एवं समाज को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर क्लब की राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय भजन गायिका डॉ. सुमन सोनी ने सड़क सुरक्षा पर प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किए। वहीं परिवहन विभाग के पूर्व अतिरिक्त कमिश्नर अनिल जैन ने सड़क सुरक्षा पर कविता एवं स्लोगन प्रस्तुत किए, जिनका विद्यार्थियों ने “वन्स मोर-वन्स मोर” कहकर उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

क्लब की जिलाध्यक्ष डॉ. चेतना जागेटिया ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने सड़क सुरक्षा के समर्थन में कई जागरूकता नारे लगाए।

जिला पदाधिकारी जगदीश चन्द्र मूंदड़ा ने स्व. श्री मृणाल राठी की स्मृति में महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष डॉ. माया एवं डॉ. मधुसूदन राठी के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन संयोजक इन्दिरा डॉ. भागचन्द सोमानी ने किया तथा विद्यालय प्रधानाचार्य राजेन्द्र गहलोत ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes