Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मत्स्य पालकों को मिला मछली जाल..........NN81


 


*कोण्डागांव, 08 मई 2026/* सुशासन तिहार अंतर्गत जिले में आम नागरिकों की समस्याओं और मांगों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से विभिन्न ग्रामों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव गांव तक पहुंचाया जा रहा है।


इसी क्रम में विकासखंड केशकाल के ग्राम बहीगांव में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की मौजूदगी में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं के तहत सामग्री वितरित की गई।


शिविर के दौरान मत्स्यपालन विभाग द्वारा विभागीय योजना अंतर्गत ग्राम तराईबेड़ा के कृषक श्री रामदयाल नेताम, ग्राम देवतरा के श्री सोमनाथ नेताम तथा ग्राम फरसहीह के श्री धनराज नेताम को मछली पकड़ने हेतु जाल प्रदान किए गए। हितग्राही मत्स्य पालकों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मछली पकड़ने का जाल मिलने से उन्हें मत्स्य पालन कार्य को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी तथा उनकी आय में भी वृद्धि होगी।

संवाददाता प्रहलाद कुमार सिन्हा 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes