Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

स्वगणना अभियान की जोरदार शुरुआत, वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद किया पंजीकरण जिला कलेक्टर, एसपी, जिला वन अधिकारी व एडीएम सहित अधिकारियों ने दी मिसाल, आमजन से अधिकाधिक स्वगणना करने की अपील..............NN81



जनगणना 2027 के अंतर्गत स्वगणना अभियान की जिले में प्रभावी शुरुआत हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा इस अभियान को सफल बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।


उप जिला जनगणना अधिकारी एवं उप निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग डॉ० सोनल राज कोठारी ने बताया कि जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला वन अधिकारी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर, उप निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग सहित जिले के समस्त वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं स्वगणना पोर्टल ेमण्बमदेनेण्हवअण्पद पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज की। अधिकारियों की इस पहल से आमजन में भी स्वगणना के प्रति उत्साह बढ़ा है।


जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, जिले के अधिकांश राजकीय कार्यालयों के कार्मिकों ने भी स्वयं अपनी स्व गणना की। जिला प्रशासन द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शत-प्रतिशत भाग लेने हेतु निर्देशित किया ।


जिला कलक्टर श्री जसमीत सिंह संधू ने आम नागरिको से अपील कि की स्वगणना के माध्यम से नागरिक सीधे इस राष्ट्रीय कार्य से जुड़ सकते हैं। यह सरल और सुविधाजनक प्रक्रिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes