Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

राज्य सरकार के ‘‘कौशल एवं रोजगार मिशन‘‘ की बड़ी सौगात 5 मई को राजकीय आईटीआई गुलाबपुरा में लगेगा मेगा रोजगार मेला, 265 युवाओं को मिलेगी सीधी नौकरी.............NN81



प्रदेश के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की राज्य सरकार की संकल्पना अब धरातल पर साकार हो रही है। इसी कड़ी में, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गुलाबपुरा के तत्वावधान में 5 मई को प्रातः 10 बजे से आईटीआई परिसर में एक विशाल मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा।


राज्य सरकार के कौशल विकास एवं रोजगार सृजन अभियान के तहत आयोजित मेले का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनके घर-आँगन में रोजगार के अवसर सुलभ कराना है। इस अभियान में सहभागिता निभाते हुए नियोक्ता कंपनी आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड (खारीग्राम) के माध्यम से 265 युवाओं को सीधे रोजगार से जोड़ा जाएगा।


हर वर्ग के लिए रोजगार 265 पदों पर होगी सीधी भर्ती राजकीय आईटीआई गुलाबपुरा के सहायक निदेशक (प्रशिक्षण) श्री वनफूल जाट ने बताया कि सरकार की समावेशी नीतियों के अनुरूप, इस रोजगार मेले को केवल आईटीआई तक सीमित न रखकर क्षेत्र के सभी वर्गों के लिए खोला गया है। इससे कम पढ़े-लिखे युवा भी रोजगार की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे।


कौशल प्राप्त युवाओं के लिए (आईटीआई पास- 65 पद) फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, डीजल मैकेनिक और कोपा ट्रेड के युवाओं को तकनीकी ऑपरेटर और मेंटेनेंस स्टाफ के रूप में रोजगार मिलेगा।


सामान्य युवाओं के लिए (5वीं से 12वीं पास - 200 पद) प्रोडक्शन लाइन, हेल्पर्स और अनस्किल्डध्सेमी-स्किल्ड कार्यों के लिए 200 पदों पर सीधी भर्ती होगी, ताकि हर स्तर के युवा को काम मिल सके। सरकारी नियमानुसार सुनिश्चित होगा सुरक्षित भविष्य और शानदार वेतन चयनित होने वाले युवाओं के हितों की रक्षा के लिए श्रम नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया गया है।


उन्होंने बताया कि लगातार काम करने वाले कुशल श्रमिकों को सभी भत्ते मिलाकर 20,956 रुपये प्रतिमाह तक का आकर्षक वेतन मिलेगा। सरकारी प्रावधानों के तहत

युवाओं को पी.एफ., ई.एस.आई. (चिकित्सा लाभ), दिवाली बोनस, सवैतनिक छुट्टियां, और दुर्घटना बीमा की पूरी गारंटी दी जाएगी। इसके अलावा कंपनी परिसर में पुरुष आवास, मेस और कैंटीन की बेहतरीन सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।


पात्रता और अनिवार्य मापदंड


आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष और वजन न्यूनतम 45 किलो होना चाहिए।

उम्मीद्वार शारीरिक रूप से स्वस्थ हो और रंगों को सही से पहचानने में सक्षम हो।


इंटरव्यू में ये दस्तावेज लाना है अनिवार्य


उम्मीदवारों को रोजगार मेले में आते समय अपने साथ 4 पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी, आधार कार्ड, पैन कार्ड, टी.सी. जन्म प्रमाण पत्र और अपनी सभी शैक्षणिक मार्कशीट (मूल एवं फोटोकॉपी) लाना अनिवार्य है।


युवाओं से अपील सरकार की इस पहल का उठाएं लाभ


राजकीय आईटीआई प्रबंधन ने क्षेत्र के युवाओं से आह्वान किया है कि वे राज्य सरकार द्वारा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आयोजित इस मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। मेले में शामिल होने वाले युवा सोशल मीडिया और अखबारों में जारी किए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके अपना प्री-रजिस्ट्रेशन अवश्य करवा लें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes