आसींद थाना क्षेत्र के सेमला का बाड़िया गांव में एक 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान ललिता पुत्री घिसा सिंह, पत्नी स्वर्गीय हेम सिंह के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला ने गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे अपने घर पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा उसे आसींद से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे आईसीयू में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों ने गांव के ही एक युवक इंद्र सिंह पुत्र मोहन सिंह पर महिला को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि मृतका के पति ने भी करीब 10 महीने पहले इसी युवक की प्रताड़नाओं से तंग आकर विषाक्त पदार्थ का सेवन किया था, जिससे उसकी भी मौत हो गई थी।
मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है, जिनमें एक की उम्र 4 वर्ष और दूसरे की 9 वर्ष है। घटना के
