मध्यप्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन किए ।
शुक्रवार शाम नाथद्वारा पहुँचे मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने अपने परिवार के साथ श्रीनाथजी की भोग आरती झांकी के दर्शन किए, जिसके बाद कृष्ण भंडार में अधिकारी सुधकार उपाध्याय ने पटेल व उनके परिवार को उपरना ओढ़ाकर व प्रसाद भेंट कर उनका समाधान किया।
अपनी निजी यात्रा पर पहुँचे मंत्री पटेल ने कहा कि पूर्णिमा के अवसर पर श्रीनाथजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया व है और प्रभु से यही कामना है कि इस देश व लोगों की सेवा के लिए कुछ कर पाए और श्रीजी से यही कामना है कि देश प्रदेश में खुशहाली आए ।
इस दौरान जमादार विठ्ठल सनाढ्य, रोहित गुर्जर, युवराज गुर्जर, कल्पित जोशी, अंकित गुर्जर सहित अन्य सेवादार उपस्थित रहे।
परेश पंड्या
