नाथद्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री महेंद्र गोरवा ने बताया कि नाथद्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान चल रहा है इसके तहत देलवाड़ा पंचायत समिति के नाथद्वारा ब्लॉक की ओड़न ,मंडीयाना , उथनोल, सालोर,रामपुर, आकोदड़ा पंचायत की बैठक हुई बैठक को संबोधित करते हुए शंकर लाल चौधरी ने कहा कि राजस्थान सरकार चुनाव से भाग रही है इनको पता है कि भाजपा का सुपड़ा साफ हो गया है तथा राजस्थान में पंचायती राज में इनको बहुत बहुमत मिलना मुश्किल है इसलिए चुनाव को आगे से आगे बढ़ा रहे हैं पंचायत का पुनर्गठन लोगों की सुविधा के अनुसार होना चाहिए लेकिन इन्होंने कांग्रेस को कैसे नुकसान पहुंचाया जाए इस आधार पर लोगों को परेशानी का सामना करवाया सरपंच संघ अध्यक्ष संदीप श्रीमाली ने बताया कि सरकार बदले की कार्रवाई कर रही है हमारे दो सरपंचों को निलंबित कर दिया जबकि भाजपा समर्थित सरपंच को सिर्फ नोटिस दिया गया सरकार को यह भी पता नहीं है कि नोटिस सरपंच को मिलता है या सचिव को या दोनों जिम्मेदार है उच्च न्यायालय ने अपने फैसले से यह साबित कर दिया है कि सरकार जो कर रही है वह गलत कर रही है जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शांतिलाल प्रजापत ने बताया कि पंचायत इकाई का गठन संगठन की प्रमुख कड़ी होगी तथा अपनी पंचायत को जिताने में यह प्रमुख भूमिका निभायेगी तथा बूथ अध्यक्षों को भी मार्ग निर्देशन करती रहेगी जितेंद्र सिंह ने गैस के दाम बढ़ाए जाने की गौर निंदा की है इससे महंगाई बढ़ेगी राहुल गांधी ने कहा वह साबित हुआ उन्होंने बताया था कि पांचो राज्यों के चुनाव होते ही गैस पेट्रोल के दाम बढ़ेंगे गैस के दाम बढ़ गए हैं अब पेट्रोल और डीजल की बारी है नाहरसिंह ने पंचायत को सरकार द्वारा बजट नहीं देने से लोगों में रोष है पंचायत का विकास अवरुद्ध हो गया है महिला ब्लॉक अध्यक्ष गोरी चौधरी ने कहा की सरकार महिलाओं के लिए कुछ नहीं करना चाहती है 2023 में महिला बिल पास हो गया 543 लोकसभा सदस्यों में सरकार तत्काल महिलाओं को आरक्षण दे कांग्रेस ने इसका समर्थन किया है लेकिन सरकार जबरदस्त से उलझाए रखना चाहती है इस मौके पर ओडन पंचायत से राखी पालीवाल, उथनोल पंचायत से महेंद्र सिंह चौहान ,मंडियाना से पंकज कुमार वैष्णव ,सालोर से वीरेंद्र सिंह राठौड़ ,रामपुर से अरविंद सिंह चुंडावत तथा आकोदड़ा से रामेश्वर लाल शर्मा को पंचायती इकाई अध्यक्ष निर्वाचित किया गया इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल जोशी, ब्लॉक उपाध्यक्ष ईश्वर लाल चौधरी, भारत सिंह ,सालोर उप सरपंच हेमराज गुर्जर ,गोपाल सिंह ,दशरथ सिंह, श्रवण सिंह आदि साथ थे सभी पंचायत में कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा पूरे जोश से नारे लगाते रहे
संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ के तहत पंचायत इकाइयों का गठन,..............................NN81
Tags
