Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

गंगापुर में मुस्लिम समाज के लिए कम्युनिटी हॉल की मांग, विधायक को सौंपा ज्ञापन..........NN81



 भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा गंगापुर के सहसंयोजक अकरम मोहम्मद सिंधी उर्फ टाइगर के नेतृत्व में मुस्लिम समाज की विभिन्न मांगों को लेकर विधायक लादू लाल पितलिया के नाम ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन भाजपा कार्यालय गंगापुर में नगर मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी एवं मोतीलाल गहलोत को सौंपा गया।

ज्ञापन में मुख्य रूप से विधायक कोष से मुस्लिम समुदाय के लिए जमीन आवंटित कर कम्युनिटी हॉल (सामुदायिक भवन) निर्माण की स्वीकृति जारी करने की मांग की गई। इसके साथ ही अंजुमन मदरसा में छत निर्माण कार्य को भी प्राथमिकता देने की बात रखी गई।

अकरम सिंधी ने बताया कि इस प्रस्ताव के माध्यम से समाज की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान की अपेक्षा है। नगर मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी ने आश्वासन दिया कि समाज की मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान रमजान अंसारी, साबिर छीपा, इकबाल छीपा, अयूब मोहम्मद सिंधी, नफीस मोहम्मद सिंधी, आसिफ मोहम्मद सिंधी, तुषार जीनगर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes