Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पत्रकारिता दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर एजूकेशनल सोसाइटी दिबियापुर द्वारा हुआ पत्रकार व शिक्षक सम्मान समारोह...........NN81

 




 

पत्रकारिता दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर एजूकेशनल सोसाइटी, दिबियापुर द्वारा पत्रकार गोष्ठी एवं टेट शिक्षक सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर से आए सुशीम संघप्रिय शास्त्री जी ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का उद्देश्य संस्था के कार्यों के प्रचार-प्रसार के साथ मीडिया कर्मियों को संस्था से जोड़ना रहा। इस दौरान उपस्थित पत्रकारों को डायरी, पेन, प्रशस्ति पत्र एवं कैलेंडर प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा संस्था के विस्तार में सहयोग देने का अनुरोध किया गया।

इसके बाद पिछले छह माह से संचालित टेट शिक्षकों की टेस्ट सीरीज में सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और पेन देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य शिक्षकों से भी संस्था द्वारा चलाई जा रही निशुल्क टेस्ट सीरीज से जुड़ने का आह्वान किया गया।

अंत में संस्था की ओर से सभी मीडिया कर्मियों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें जलपान ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया गया और कार्यक्रम का समापन किया गया।

 रिपोर्टर - सुभाष चन्द्र राणा 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes