Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

नगर के मोहल्ला सराय कोहना से 16 वर्षीय किशोर के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला...........NN81



नगर के मोहल्ला सराय कोहना से 16 वर्षीय किशोर के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला अब और गंभीर होता जा रहा है। बीती 25 अप्रैल 2026 से लापता कुनाल, पुत्र विनोद, का आज तक कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिससे परिजनों की बेचैनी लगातार बढ़ती जा रही है। परिवार का आरोप है कि किशोर को आखिरी बार गुड्डू नाम के व्यक्ति ने बुलाया था और उसी के बाद से वह घर नहीं लौटा। किशोर की मां ने सीधे तौर पर गुड्डू पर शक जताते हुए कहा है कि उनका बेटा उसी के बुलावे पर गया था, जिसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

परिजनों का कहना है कि उन्होंने आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले, लेकिन उसमें भी कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। इस बीच परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पुलिस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही और जांच की रफ्तार बेहद धीमी है। सोमवार को परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और पूरे घटनाक्रम से अधिकारियों को अवगत कराते हुए बेटे की जल्द बरामदगी की गुहार लगाई। उन्होंने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष और तेज जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अब यह देखना अहम होगा कि पुलिस इस संवेदनशील मामले में कितनी तेजी दिखाती है और कब तक लापता किशोर का सुराग लगा पाती है

रिपोर्ट मौ। अज़ीम अमरोहा 

बाइट काजल लापता किशोर की मां

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes