भीषण गर्मी के बीच पिड़ावा नगर में मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश करते हुए अशोक गहलोत के जन्मदिन के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा बेजुबान पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की गई। इस पहल के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर परिंदे (पानी के बर्तन) बांधे गए, ताकि तेज गर्मी में पक्षियों को राहत मिल सके।
इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अशोक गहलोत के उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना भी की। कार्यक्रम में पूर्व जनपद रणजीत सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष विरेंद्र बागवान, पूर्व पार्षद मुकेश मासूम, जान मोहम्मद, सीताराम शर्मा, अरशद उल्ला खान, निलेश चेलावत, बंटी भाई, दिनेश राठौर, संजय जैन, यूसुफ रईस, फरीद अहमद मंसूरी, अजहरुद्दीन खान, कृपाल सिंह, राकेश सुमन, पिंटू बागवान, दिलीप रावल, विशाल धोबी, विजय बागवान एवं कमलेश बगाना सहित कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह छोटी सी पहल समाज में जागरूकता लाने का प्रयास है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे भी आगे आकर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें। अंत में “जल है तो कल है” का संदेश देते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया गया।
संवाददाता मोहम्मद इस्लाम
