पिड़ावा। नगर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पदाधिकारियों का स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माला व साफा पहनाकर स्वागत-सत्कार किया। इस दौरान अल्पसंख्यक जिला महासचिव अरशद उल्ला खान, ब्लॉक अध्यक्ष रईस अहमद मंसूरी तथा अल्पसंख्यक विभाग के नगर अध्यक्ष बंटी भाई (अमीरुद्दीन) का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व जनपद सदस्य रणजीत सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष विरेंद्र बागवान, पूर्व पार्षद मुकेश मासूम, जान मोहम्मद, सीताराम शर्मा, निलेश चेलावत, संजय जैन, यूसुफ रईस, फरीद अहमद मंसूरी, अजहरुद्दीन खान, कृपाल सिंह, राकेश सुमन, पिंटू बागवान, दिलीप रावल, विशाल धोबी, विजय बागवान तथा कमलेश बगाना सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
संवाददाता मोहम्मद इस्लाम
